जबलपुर: घुसपैठियों की तलाश में अब ओमती पुलिस ने छापेमारी की। सूत्रों की माने तो दस से अधिक संदेहियों को उठाया है, जिनसे पूछताछ चल रही हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक धार्मिक स्थल पर कुछ बाहरी लोग रुके हुए हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।
सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और दस से अधिक संदेहियों से पूछताछ की जा रही, उनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर तफ्तीश की जा रही हैं।
