कई दुकानों से जानलेवा मांजा बरामद

राजगढ़। मकर सक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए राजगढ़ में चाइनीस मांजे की बिक्री पर नकेल कसने कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पतंग की दुकानों पर चाइनीज मांजा चोरी-छिपे बिकने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. दुकानदारों एवं व्यापारियों को निर्देश देते हुए समझाईश दी है कि किसी भी स्थिति में चाइनीज मांझा न बेचा जाए. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार चाइनीज मांजा बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

मांजा जप्त कर कार्यवाई की

जांच के दौरान जहां-जहां चाइनीज मांजा मिला वहां से पुलिस ने मांजा बरामद कर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार चाइनीज मांजा घातक एवं जानलेवा होता है, इससे गंभीर चोट या जान का खतरा बना रहता है. सुरक्षित एवं प्रतिबंधित सामग्री रहित मांजेे का ही उपयोग करे.

Next Post

सरकार दूरस्थ और द्वीपीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप के कवरत्ती स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में नौसेना के संयुक्त सेवा बहु-विशेषज्ञता शिविर को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरस्थ और द्वीपीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा […]

You May Like