जिला अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस तेज धमाके के साथ धू-धू कर जली 

सीधी। जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एक 108 एंबुलेंस में तेज धमाके के साथ भीषण आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। बुधवार रात करीब 10 बजे आग लगने से पहले एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद एंबुलेंस देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल की टीम जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस लगभग जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आसपास खड़े अन्य वाहनों और अस्पताल परिसर को संभावित नुकसान से बचाया जा सका। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों के परिजन और अस्पताल स्टाफ आग की लपटों और धुएं को देख चिंतित नजर आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की

नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इनका कहना है-

आग लगने का कारण अज्ञात है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

देवराज सिंह, प्रभारी अस्पताल पुलिस चौकी सीधी

Next Post

बिलासपुर में अप्रैल में होगा NFIR का राष्ट्रीय महाधिवेशन, 17 रेल जोनों के दिग्गज होंगे शामिल

Thu Feb 12 , 2026
अनूपपुर। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की 39 वीं वर्किंग कमिटी मीटिंग 11 व 12 फरवरी को जोनल कार्यालय बुधवारी बजार में मुख्य अतिथि जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण व कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के […]

You May Like