जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत झुरझुरु नदी में एक युवक तेज बहाव में बह गया थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि बीती रात धर्मेंद्र कोल 32 वर्षीय
निवासी रांझी किशन होटल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे बैठा हुआ था, तीनों ने जमकर शराब पी, धर्मेंद्र कोल को तैरना आता था।
रात में नशे में उसका दोस्तों से बात हुई जिसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गया। अंधेरा होने के चलते कल रेस्क्यू नहीं हो सका था, आज सुबह से युवक की तलाश में कराई जा रही है
