वडोदरा, (वार्ता) पश्चिम रेलवे में गुजरात के वडोदरा और डाकोर के बीच आणंद होकर जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ एवं असुविधा को कम करने के लिये रेलवे द्वारा 16 और 17 अगस्त को वडोदरा- डाकोर के बीच जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी।
शनिवार, 16 अगस्त को ट्रेन संख्या 09105 वडोदरा – डाकोर स्पेशल ट्रेन वडोदरा से रात 2130 बजे प्रस्थान कर डाकोर रात 2315 बजे पहुंचेगी। वापसी में 17 अगस्त रविवार को ट्रेन संख्या 09106 डाकोर–वडोदरा स्पेशल ट्रेन डाकोर से रात 0200 बजे प्रस्थान कर वडोदरा 0330 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद और उमरेठ स्टेशनों पर रुकेगी।
