हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

रांची (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली के सरिता विहार जसोला स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा, “ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा। अंतिम जोहार दादा।”

श्री रामदास सोरेन के बेटे ने पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री सोरेन दो अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर बाथरूम में गिर गए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों की ओर से बताया गया था कि उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था जिससे उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।

 

 

Next Post

मुर्मु ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व जन्माष्टमी पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने अपने संदेश में कहा ,“ आनंद और उल्लास से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और अन्य […]

You May Like