सीहोर। जिले के ग्राम झरखेड़ा व ग्राम मगरदा में वीबी जी राम जी विषय पर जनजागरण अभियान अंतर्गत कृषक श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया.
चौपाल का शुभारंभ सांसद आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय द्वारा किया गया. सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी जी योजना. प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से आज दुनिया भारत की ओर देख रही है. वीबी-जी रामजी योजना वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारतÓ के लक्ष्य को साकार कर गांवों को समृद्ध बनाएगी. कांग्रेस के शासनकाल में इस योजना में 35 हजार करोड़ मिलते थे, जिसे बढ़ाकर प्रधानमंत्री ने 74 हजार करोड़ किया और अब सुधारों के साथ लागू की जा रही इस योजना का बजट बढ़ाकर 95 हजार करोड़ कर दिया है. वीबी-जी रामजी योजना में गरीबों, मजदूरों को अब 100 दिन के बजाय बजाय 125 दिन मजदूरी मिलेगी. चौपाल में विधायक सुदेश राय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारी केंद्र सरकार व राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है. हम ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करने के लिए संकल्पित है और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास प्राथमिकता से कर रहे हैं.
