गौ तस्कर को सोयत पुलिस ने दबोचा, 9 गौवंश बरामद

सोयतकलां। सोयत पुलिस और गौसेवक आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से बीती रात झालावाड़-उज्जैन रोड पर स्थित गुराड़ी बंगला पर एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 8 नर गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे. पुलिस ने मामले में गौतस्कर को गिरफ्तार कर गौवंश को पिकअप सहित बरामद किया. इस मामले से जुड़ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बता दें सभी नर गौवंश के मुंह एवं पैरों को घुटनों से मोडक़र बांधा हुआ था, जिसके कारण सभी गौवंश तड़प रहे थे. जैसे ही गौवंश से भरा वाहन झालावाड़-उज्जैन रोड से गुजर रहा था, तो सोयत पुलिस एवं आर्यवीर दल के गौ सेवकों ने उक्त वाहन को रोका. यहां पिड़ावा आजाद चौक तलाई निवासी सद्दाम शाह पिता मोहम्मद शाह को रंगे हाथों पकड़ा. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि वह इस मामले से जुड़े वाहन चालक सादिक खां पिता खाजू खां फातमा मस्जिद आरा मशीन के पास आगर मालवा एवं अन्य साथियों को जानता है. पुलिस ने नर गौवंश से भरे वाहन को जब्त कर सभी नर गौवंश को श्री गोवर्धन गोशाला सोयतकलां में सुरक्षित छोड़ा. साथ ही पिकअप वाहन को जब्त कर दोषी गो तस्करों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

 

पशु मेले में खेती के नाम से तैयार करवाते हैं फर्जी कागज

 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर-मालवा एवं राजस्थान के पिड़ावा क्षेत्र में, जो मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्र में स्थित है, यहां पर गौ तस्करों ने अपने पैर जमा रखे हैं और ये आए दिन निराश्रित घूम रहे नर गौवंश एवं पशु मेले में खेती के उपयोग के नाम से फर्जी कागज बनाकर नर गोवंश की तस्करी का खुला खेल करते आ रहे हैं. क्षेत्र के गौसेवक एवं आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं ने अनेक बार इन तस्करों से गौवंश को बचाया, लेकिन गो तस्कर वाहन छोडक़र भाग जाते थे, लेकिन विगत रात्रि को सोयत पुलिस टीम ने गौ तस्करों को रंगे हाथ पकडक़र 8 गोवंश को मौत के मुंह से बचाने का जो कार्य किया है, उसके लिए श्री गोपाल परिवार संघ सोयत पुलिस थाने के सभी पुलिस अधिकारियों एवं आर्यवीर दल के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

 

कठोर कार्यवाही की मांग…

 

श्री गोपाल परिवार संघ ने आगर मालवा एवं झालावाड़ जिले के प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जो भी गौ तस्करी में लिप्त हैं. उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करें, ताकि भविष्य में बेजुबान गौवंश को असमय मौत के मुंह में न जाना पड़े.

Next Post

एमपी एमएलए कोर्ट में मशाल रैली केस के सभी कांग्रेस नेता बरी

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर. कोरोना लॉकडाउन के दौरान निकाली गई मशाल रैली के मामले में करीब पांच साल चली सुनवाई का अंत हो गया. अदालत ने पुलिस की प्रक्रिया में गंभीर चुक का हवाला देते हुए सभी सातों कांग्रेस नेताओं को आरोपमुक्त कर दिया. परदेशीपुरा थाने में वर्ष 2020 में दर्ज मशाल रैली […]

You May Like