प्रधानमंत्री एक रैली में 100 करोड़ कर रहे हैं खर्च : तेजस्वी

पटना, 21 जून (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुये कहा कि श्री मोदी अपनी एक रैली में 100 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

श्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के दौरे को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि श्री मोदी सरकारी राशि से अपनी एक रैली में 100 करोड़ रूपये खर्च कर रहे हैं। श्री यादव ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “सरकारी खर्चे से यानी जनता की पॉकेट से प्रधानमंत्री की एक रैली का खर्चा 100 करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा पिछले पांच चुनावों में प्रधानमंत्री बिहार में 200 से अधिक रैली एवं जनसभा कर चुके है। इसलिए जनता की जेब से निकला कुल खर्च 20 हजार करोड़ है। जीं हां 20 हजार करोड़!!!!!!!

नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुये कहा कि आयोजन का बहाना है सरकारी लेकिन प्रयोजन है प्रचार चुनावी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री केंद्र की 11 वर्षों एवं बिहार की 20 वर्षों की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों एवं खामियों इत्यादि का ज़िक्र ना कर के केवल विपक्ष को गाली देने के लिए बिहार आते है तथा एक कार्यक्रम पर जनता की जेब से 100 करोड़ रुपए खर्च निकलवाते है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि चालाकी से अपने प्रचार-प्रसार और चेहरा चमकाने के लिए जनता की जेब से हजारों करोड़ रुपए निकलवाने वालों को आप क्या कहेंगे?

श्री यादव ने श्री मोदी पर तंज कसते हुये कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य को कुछ दे नहीं सकते तो लेते भी क्यूं हो? उन्होंने कहा कि रैलियों के माध्यम से बिहार की जनता का 20 हजार करोड़ लूटने और लुटाने वाले गुनहगार ऊपर से ईमानदार, तारणहार और खेवनहार बनने का नाटक रच रहे है? और हाँ! जनता की पॉकेट मारने वाले को पॉकेटमार ही कहा जाता है, मददगार नहीं।

Next Post

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया: ट्रम्प

Sun Jun 22 , 2025
वाशिंगटन, 22 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमले पूरे कर लिए हैं। जिनमें “फोर्डो, नतांज और एस्फाहान” शामिल हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, “सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर […]

You May Like