
दमोह। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल व उनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, किशनतालिया के पास एक खाली घर में कच्ची महुआ शराब रखी गई है। सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने वहां से 29 डब्बा कच्ची महुआ शराब बरामद की।चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही सभी शराब का विनष्टीकरण कर दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नशा मुक्त अभियान के तहत इस तरह की दबिश लगातार की जाएंगी।
