जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की संदिग्ध मौत 

सिंगरौली। पुलिस चौकी खुटार अंतर्गत ग्राम बनौली निवासी आरती पाण्डेय पति अखिलेश पाण्डेय उम्र 32 निवासी बनौली ने उपचार के दौरान आज जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दी। चर्चा है कि आरती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जबकि मृतिका के माईके पक्ष वालों का आरोप है कि आरती को जहर देकर मार दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बनौली निवासी आरती पाण्डेय पति अखिलेश पाण्डेय उम्र 32 वर्ष को गंभीर हालत में परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां आरती की मौत हो गई। इस दौरान मृतिका के माईके पक्ष वालों का आरोप है कि आरती जहर नही खाई है, बल्कि उसके साथ ससुराल पक्ष वालों ने मारपीट कर जहर दिया है। मृतिका के माईके पक्ष वालों ने उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

Next Post

कलयुगी पोते ने पैसों के लालच में की दादी की हत्या

Thu Jun 12 , 2025
इंदौर. मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक कलयुगी पोते ने पैसों के लिए अपनी ही दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पलंग पेटी में छुपाकर फरार होने की तैयारी कर रहा था. लेकिन पुलिस ने महज चार घंटे […]

You May Like