जबलपुर: शताब्दीपुरम स्थित स्टार पार्क में निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार शाम को वेल्डिंग का काम करते वक्त आग जमीन पर पड़ी मेटिंग पर भड़क गई। आग भड़कते देख वहां काम कर रहे लोगों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझा दिया। लिहाजा सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया था लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर कर्मियों ने नवभारत को बताया कि स्टार पार्क के मकान में ऊपर वेल्डिंग का काम हो रहा था जिसकी चिंगारी नीचे वाले हिस्से की जमीन पर पड़ी मेटिंग में पड़ी और आग भड़क उठी।
Next Post
जवारों का विसर्जन, गूंजे “जय माता दी” के जयकारे
Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर: नवमी के इस पावन अवसर पर जबलपुर में हर ओर भक्ति की लहर देखने को मिली। मंदिरों से लेकर घरों तक मां दुर्गा की आराधना हुई और पूरा शहर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी […]

You May Like
-
7 months ago
एनआरआई के साथ निवेश और भविष्य के विकास को लेकर मंथन