ट्रेनों से यात्रियों के बैग से सोने चांदी के गहने चुराने वाली महिला चोर गैंग पकड़ी

ग्वालियर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन से यात्रियों के बैग से सोने चांदी के गहने चुराने वाली महिला चोर गैंग की दो महिलाएं पकड़ी गई हैं। शिवानी वाल्मीकि और बिंदिया जाटव को जीआरपी ने पकड़ा है। फूलबाग और मेला रॉड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती थी ये दोनों महिलाएं। महिला गैंग यात्रियों के सोने चांदी के गहने चुराने की वारदात करती थीं। चोर गैंग ग्वालियर झांसी और भिंड स्टेशन पर सक्रिय थी। जीआरपी अब इन महिलाओं को चोरी करने के लिए प्रेरित करने वाले मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है। दोनों आरोपी महिलाओं से चार लाख 15 हजार कीमत के सोने चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। कई राज्यों में इस चोर गैंग का नेटवर्क फैला है। जीआरपी महिलाओं से पूछताछ में जुटी है। ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोर गैंग ने तीन माह में 7 चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

Next Post

सीबीआई की ऑर्डनेंस फैक्टरी में दबिश, डीजीएम से पूछताछ

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। सीबीआई ने जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्टरी में दबिश दी सूत्रों के मुताबिक डीजीएम दीपक लांबा से पूछताछ की है। सीबीआई ने 25 अगस्त की एफआईआर में निजी कंपनी ऑटोमेशन इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल सर्विसेज, नागपुर के अंबाझरी आयुध कारखाने के तत्कालीन डीजीएम दीपक लांबा और कंपनी के मालिक मोहित ठोलिया के […]

You May Like