
जबलपुर। सीबीआई ने जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्टरी में दबिश दी सूत्रों के मुताबिक डीजीएम दीपक लांबा से पूछताछ की है।
सीबीआई ने 25 अगस्त की एफआईआर में निजी कंपनी ऑटोमेशन इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल सर्विसेज, नागपुर के अंबाझरी आयुध कारखाने के तत्कालीन डीजीएम दीपक लांबा और कंपनी के मालिक मोहित ठोलिया के खिलाफ भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में सरकारी खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। लांबा पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं।
