सुवासरा का मतदान केंद्र 55 बांकली बना SIR में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाला पहला केंद्र

मंदसौर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) के तहत सुवासरा विधानसभा का मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली जिले का पहला ऐसा केंद्र बना है जिसने अपना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।

बीएलओ भरत कुमार व्यास ने गणना पत्रकों को बीएलओ ऐप पर पूरी तरह अपडेट कर यह उपलब्धि प्राप्त की। कलेक्टर अदिती गर्ग ने उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

प्रशासन ने इस कार्य को आदर्श उदाहरण बताया है, जिससे मतदाता सूची सुधार कार्य को गति मिली है और अन्य केंद्रों को भी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी।

यह कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवानी गर्ग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

Next Post

नरेला में 800 वर्गफीट के मकान में मिले 108 मतदाता, कांग्रेस का बड़ा आरोप

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल: नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कथित अनियमितताओं का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के अनुसार रतन कॉलोनी स्थित मात्र 800 वर्गफीट के एक मकान में 108 मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) धनिशा कुशवाहा जब […]

You May Like