सतना:प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव शनिवार को जिले के प्रवास में दोपहर 11 बजे पहुचने की सम्भावना है.हालांकि उनके आगमन का कोई अधिकृत कार्यक्रम प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है.प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डां यादव भोपाल से चलकर सतना पहुंचेगे.यहां संघ के महाकौशल प्रांत के कार्यवाह उत्तम बनर्जी के निवास पर जाकर उनके पिता असीम बनर्जी के निधन पर श्रध्यांजलि अर्पित करेगे.स्थानीय स्तर के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी अभी नहीं दी गई है.
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर अधिकारियों को सौपे दायित्व सतना.मुख्यमंत्री डां मोहन यादव के प्रवास को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दर्जन अधिकारियोंं की तैनाती के आदेश देर शाम जारी किए हैं.इसमें उनके आगमन और प्रस्थान के दायित्व भी सौपा गया है.जारी आदेश में अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर राहुल सिलाडिया को आगमन से प्रस्थान तक की सुरक्षा का दायित्व सौपा गया है.
अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर ग्रामीण लक्ष्यराम जागडे को स्थल का जिम्मा सौपा गया है.इनके साथ तहसीलदार सौरभ मिश्रा और नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी को जोडा गया है.इसके अलावा नायब तहसीलदार राजेश सिंह को डी व्यवस्था एवं डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते को ग्रीन रूम की जिम्मेदारी सौपी गई.इसके अतिरिक्त कई विभाग प्रमुखों को भी जिम्मेदारी दी गई है.
