सिंधिया गोल्ड कप हॉकी : अंर्तराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ियों का रोमांच मंगलवार से

ग्वालियर। खेल नगरी ग्वालियर एक बार फिर से रोमांच, जज्बे और शानदार हॉकी खेल का साक्षी बनने जा रही है। 2 से 10 दिसंबर तक रेलवे हॉकी स्टेडियम, तानसेन रोड पर आयोजित 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देश की जानी-मानी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबलों का मंच बनेगा। जिसमें अनेक अंर्तराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी अपने खेल का रोमांच दिखायेंगे।

उपायुक्त सह नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त संघप्रिय के निर्देशन में आयोजित इस प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता में देश की विभिन्न ख्याति नाम टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 3 लाख रुपए नकद इनाम मिलेगा। दोनों टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष प्रतियोगिता में चार पूल बनाए गए हैं, जिनमें देशभर की शीर्ष और उभरती हॉकी टीमें शामिल हो रही हैं। जिसमें सीटीसी मुंबई, आर्मी 11 नई दिल्ली, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, डी एच ए ग्वालियर, नवल टाटा जमशेदपुर, महाराष्ट्र 11, झारखंड 11 रांची, सेंट्रल रेलवे मुंबई, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे, नेवी मुंबई, विजय ग्रुप एसीडी, साइ राउरकेला उड़ीसा, एएससीबी जालंधर, उत्तर प्रदेश 11 लखनऊ, साईं मणिपुर, आरसीएफ, पेट्रोलियम टीमें शामिल हैं।

*पहले दिन खेले जायेंगे 2 मैच*

अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्णकप हाॅकी प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के उदघाटन मैच नवल टाटा जमशेदपुर एवं महाराष्ट्र इलेवन के बीच एवं दूसरा मैच एक्सीलेन्स स्पोर्ट्स सेन्टर लखनउ एवं डी.एच.ए. ग्वालियर के बीच खेला जायेगा।

Next Post

प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें : कलेक्‍टर 

Mon Dec 1 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने धान उपार्जन व मटर मंडी की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर […]

You May Like