दो मासूमों की मौत : जुटाए साक्ष्य, पड़ताल पूरी, रिपोर्ट बनी, आज होगी पेश

जबलपुर: तिलवारा थाना के अंतर्गत बरगी हिल्स में 24 सितम्बर की रात्रि दुर्गा पंडाल के बाहर सडक़ पर विद्युत साज सज्जा के लिये लगाई गई झालर के तार से लोहे के पाइप के जरिये संपर्क में आने पर दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस के साथ जिला प्रशासनिक टीमेंं जांच पड़ताल में जुट गई। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ और इसके जिम्मेदार कौन है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच हुई। गठित की गई टीम की जांच पड़ताल पूरी हो गई। इसके साथ ही रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है, जिसे आज कलेक्टर के समक्ष पेश किया जायेगा। जांच में लापरवाही सामने आई है। अब दो मासूमों की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार हे।
क्या है मामला
विदित हो आयुष झारिया पिता आशीष झारिया निवासी गणेश मंदिर के पास बरगी हिल्स एवं बेद श्रीवास 10 वर्ष पिता विपिन श्रीवास 40 वर्षीय निवासी बरगी हिल्स दोनों खेल रहे थे तभी खेलते समय बिजली का पाईप पकड़ लिया करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी।
समिति सदस्यों, परिजनों के बयान दर्ज, लापरवाही आई सामने
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि समिति सदस्यों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। इसके साथ ही मामले की जांच चल रही है। अब तक की जांच में लापरवाही सामने आई है। विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
तीन सदस्ययी दल कलेक्टर को सौंपेगा रिपोर्ट
मामले में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दे दिए थे घटना की जाँच के लिये एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया गया दल में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ईएण्डएम एस के शर्मा एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री दिनेश पाल को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर के मुताबिक जांच पूरी कर ली गई है रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है आज दल रिपोर्ट सौंपेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

अस्पताल में हंगामा, मेडिकल आफिसर को धमकाया, प्रकरण दर्ज

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीज के परिजनों ने हंगामा करते हुए मेडिकल ऑफिस के साथ अभद्रता करते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार को डॉक्टर प्रतीक भदौरिया 39 वर्ष निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य […]

You May Like