अस्पताल में हंगामा, मेडिकल आफिसर को धमकाया, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीज के परिजनों ने हंगामा करते हुए मेडिकल ऑफिस के साथ अभद्रता करते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार को डॉक्टर प्रतीक भदौरिया 39 वर्ष निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनागर में मेडिकल आफिसर के पद पर पदस्थ है.

डयूटी के दौरान लगभग 2-45 बजे अरूण कुमार व्यास एवं पियूष व्यास अपनी मां सुभद्रा व्यास को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनागर आये और बोले कि मां को देख लीजिये तो उसके द्वारा उनकी मां का परीक्षण कर सारे वाइटल देखकर जो कि सामान्य थे और वो सिफ लूज मोशन से पीडि़त थीं उनका इलाज उसके द्वारा लिखा गया एवं सिस्टर को इलाज चालू करने, मरीज सुभद्रा व्यास को महिला वार्ड में एडमिट करने के लिये कहा, जिसका लिखित पर्चा अस्पताल में उपस्थित है।

इसके बाद वह अन्य मरीज देखने लगा तो अरूण व्यास उससे तेज आवाज में बोला कि मरीज का बिस्तर के पास चलकर आप ही तत्काल सब कुछ देखिये, उसने कहा कि इलाज चालू हो गया है और दूसरे मरीज को देखकर वहीं पहॅुच रहा है,तभी उनका लडक़ा पियूष व्यास आ गया फिर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देी। अरूण कुमार व्यास एवं पियूष व्यास दोनों शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये हैं।

Next Post

उज्जैन में कलेक्टर-एसपी कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, आज भूमिपूजन

Sun Sep 28 , 2025
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शिव के साथ ही शक्ति की आराधना में लीन रहेंगे, दोपहर 1 बजे उज्जैन पहुंचकर 355 करोड रुपए के भूमि पूजन के साथ ही कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.उज्जैन में एसपी ऑफिस और कलेक्टर ऑफिस अभी अलग-अलग स्थान पर हैं. कलेक्टर कार्यालय जहां […]

You May Like