उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शिव के साथ ही शक्ति की आराधना में लीन रहेंगे, दोपहर 1 बजे उज्जैन पहुंचकर 355 करोड रुपए के भूमि पूजन के साथ ही कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.उज्जैन में एसपी ऑफिस और कलेक्टर ऑफिस अभी अलग-अलग स्थान पर हैं. कलेक्टर कार्यालय जहां कोठी पर संचालित होता है और विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन कि जहां कोठी के समीप नई बिल्डिंग बनी है, वहां पर सभी प्रशासनिक अफसर बैठते हैं. इधर एसपी ऑफिस एलआईसी चौराहे पर है
अब नई बिल्डिंग माधव नगर थाने के पास बनाई जाएगी. जहां पर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे ,इसी का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज करेंगे.
