तीन दिन तक पति की लाश के पास बैठीं रही पत्नी

केंट बोर्ड कर्मचारी की संदिग्ध मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

 

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत कृष्णा होम बिलहरी में रहने वाले केंट बोर्ड कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई। घर में लाश पड़ी होने की सूचना रविवार सुबह दी गई, जबकि मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी और मृतक की पत्नी समझ रही थी कि पति सो रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच  पड़ताल शुरू कर दी है।

गोराबाजार पुलिस के मुताबिक रमेश कुमार पिता किशोरी लाल 55 वर्षीय केंट बोर्ड में पदस्थ थे उनका गोराबाजर स्कूल के पीछे केेंट बोर्ड क्वार्टर भी हैं लेकिन वे पत्नी ललिता बाल्मिक के साथ  कृष्णा होम बिलहरी में किराए के मकान में रहते थे। उनका छोटा भाई  भी है जो सदर में निवासरत हैं। दोनों भाईयों के बीच में प्रतिदिन मोबाइल पर बातचीत होती थी। 13 जनवरी से  दोनों की बात नहीं हो पा रही थी। रमेश का फोन रसीव नहीं हो रहा था। शंका होने पर रविवार को सुबह दस बजे जब रमेश का छोटा भाई घर पहुंचा तो रमेश पूजा  वाले कमरे मेें बड़े भाई की लाश पड़ी मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पीएम रिपोर्ट से चलेगा पता

मृतक की मौत किन कारणों से हुई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। मृतक बीपी, हार्ट की बामारी से ग्रस्त था।

मानसिक रूप से बीमार है पत्नी

प्रारंभिक जांच मेंं यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी ललिता बाल्किम मानसिक रूप से बीमार हैं। जांच में यह बात भी सामने आई कि मृतक की पत्नी बीमारी के चलते पति की मौत होने के बाद भी समझ रही थी कि पति सो रहे हैं और वे पति को जीवित समझकर उनके पास ही बैठी हुई थी।

 

Next Post

बेकाबू कार उतरकर झाडिय़ों में घुसी, दो घायल

Mon Feb 17 , 2025
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट रोड में एक बेकाबू कार 20 फीट नीचे सडक़ से उतरकर झाडिय़ों में जाकर घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान राहगीर बाल-बाल बचे वरना बडा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर […]

You May Like