गेहूं खरीदी की तारीख 28 मई तक बढ़ी, स्लॉट से चूके 2419 किसानों को सता रही चिंता

भोपाल: जिले के 93 उपार्जन केंद्रों पर शनिवार को गेहूं की खरीदी हुई. 23 मई गेहूं खरीदी की पहले आखिरी तारीख थी,जिसे शासन ने बढ़ाकर 28 मई कर दिया है. जिले के 37407 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था. इसमें से 34988 किसान स्लॉट बुक हुए हैं. वहीं 2419 किसानों से स्लॉट बुक नहीं हो सके,क्योंकि केंद्र सरकार ने देश भर में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं की खरीदी के चलते ई-उपार्जन पोर्टल बंद कर दिया. ऐसे में इन किसानों को गेहूं नहीं बेच पाने की चिंता सता रही है,क्योंकि 28 मई तक ऐसे ही किसान गेहूं को बेच सकते हैं, जिनके स्लॉट बुक हैं। बता दें कि अब तक 33494 किसान गेहूं को बेच चुके हैं। इन किसानों को 692 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान शासन की ओर से किया जा चुका है. अब तक 3,33,541 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है. इस बार 3.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी का लक्ष्य भोपाल जिले का रखा गया है, जो पूरा हो जाएगा.
स्लॉट बुक नहीं हुए, वो किसान आपसी तालमेल से बेच सकते हैं गेहूं जिले के कई ऐसे किसान हैं, जिनके घर विवाह थे,तो उन्होंने अनाज मंडी में स्लॉट के समय से पहले गेहूं का विक्रय कर दिया. ऐसे किसान जिन्होंने स्लॉट नहीं मिला है,वो आपसी तालमेल से जिन्हें स्लॉट मिला है,उनकी जगह गेहूं बेच सकते हैं, हालांकि ऐसे कोई निर्देश शासन-प्रशासन की ओर से नहीं दिए गए हैं.
इनका कहना है
गत वर्ष की तुलना में अभी गेहूं की खरीदी अधिक रही है. पहले 23 मई खरीदी की अंतिम तारीख थी, जो बढक़र 28 कर दी गई है. उपार्जन केंद्रों पर हो रही गेहूं खरीदी पर नजर रखी जा रही है.
चंद्रभान सिंह जादौन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक

Next Post

ट्रेन मे चढ़ने के दौरान युवक का पैर कटा, हालत गंभीर

Sun May 24 , 2026
मुलताई: नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे मेमो ट्रेन मे चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक का पैर कट गया। जिससे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन युवक को उपचार के लिए नागपुर ले गए है। बताया जाता है मुलताई निवासी मनीष महतकर 30 साल […]

You May Like