ट्रेन मे चढ़ने के दौरान युवक का पैर कटा, हालत गंभीर

मुलताई: नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे मेमो ट्रेन मे चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक का पैर कट गया। जिससे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन युवक को उपचार के लिए नागपुर ले गए है। बताया जाता है मुलताई निवासी मनीष महतकर 30 साल पिता हरि प्रसाद महतकर अपनी मां को मेमो ट्रेन से नागपुर भेजने स्टेशन पहुंचे थे। मनीष ने पहले अपनी मां को सुरक्षित ट्रेन मे बैठाया और फिर बाकी सामान लेने के लिए नीचे उतर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मनीष वापस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था,तभी ट्रेन अचानक चल पड़ी। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका एक पैर ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि पैर बुरी तरह घिसने के बाद कटकर अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों की चीख-पुकार के बीच रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने से परिजन घायल मनीष को बेहतर इलाज के लिए नागपुर ले गए है।

Next Post

बांधवगढ़ में बाघ के हमले में महिला की मौत, चार घायल

Sun May 24 , 2026
उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल […]

You May Like