
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए 15 रेल कर्मचारियों के सम्मान में 30 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदीप कुमार सिंह, यशवंत सिंह, राजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र कुमार शर्मा और दयाराम सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान एवं शुभकामनाएं दी गईं। कर्मचारियों से संबंधित भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शचीपति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के.पी. सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
