संविधान की ताकत से ही सुरक्षित होंगे युवाओं के अधिकार

इंदौर: शहर के मूसाखेड़ी स्थित धर्मशाला में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम में नागरिको और युवाओं के अधिकारों पर विचार मंथन किया गया. इस दौरान युवाओं को संविधान के अनुच्छेद 24 से 31 तक के प्रावधानों की जानकारी दी गई. संवाद के दौरान वक्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और 9 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन में भाग लेने का छात्रों से अनुरोध किया गया.

प्रदेश कांग्रेस द्वारा 40 दिवसीय ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आज ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम हुआ. इस दौरान छात्र छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का वितरण किया गया. युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ‘छात्रों की गूंज’ अभियान जिला समन्वयक पुनीत सिंह पारिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान की मूल भावना, अधिकारों और कर्तव्यों से जोड़ना है.

उन्होंने कहा कि देश में युवाओं के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा आवश्यक है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि संविधान में देश के नागरिको के मौलिक अधिकारों का उल्लेख है. जब प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की घटनाएं सामने आती हैं, तब संविधान की मूल भावना पर आघात पहुंचता है. सिवनी के संविधान विशेषज्ञ गौरव जायसवाल ने संविधान के अनुच्छेद 24 से 31 तक के प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, न्याय और जीवन जीने का अधिकार देता है.

इस्तीफे की मांग दोहराई
इस दौरान नीट पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में घोटाले के मुद्दें पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की दोहराई गई. साथ ही 9 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित उक्त मुद्दों को लेकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया. कार्यक्रम में पार्षद सुदामा चौधरी, युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान, एनएसयूआई संगठन प्रभारी रवि दांगी, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चेतन चौधरी, जावेद खान, प्रज्ञा फिलिप, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री दौलत पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल, अंकित दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!

Mon Jul 13 , 2026
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को घोषणा की है कि अगली सूचना तक यह बंद रहेगा। होर्मुज एक मुख्य जलमार्ग है, जो वैश्विक ईंधन आपूर्ति का 20% नियंत्रण करता है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर दुनिया के तेल बाजारों में दिखा शुरू हो […]

You May Like