अवैध रिफिलिंग और हेराफेरी: भोपाल की 12 गैस एजेंसियों की एडीएम को सौंपी गई रिपोर्ट, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

भोपाल: राजधानी में रसोई गैस एजेंसियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद जिला आपूर्ति विभाग ने जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है. जांच रिपोर्ट एडीएम प्रकाश नायक को सौंप दी गई है. इससे पहले जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद की बीएस एचपी गैस सहित कुछ एजेंसियों में अवैध परिवहन और रिफिलिंग के मामले सामने आए थे.प्रशासन को मिली शिकायतों के आधार पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर की कई एजेंसियों पर छापामार कार्रवाई की थी. जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ एजेंसियों में सिलेंडरों का रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक मेल नहीं खा रहा था.

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कई उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिले, जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शाई गई. आशंका जताई गई है कि सिलेंडरों को अधिक कीमत पर अन्य लोगों को बेच दिया गया.जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में करीब 10 से 12 मामलों का उल्लेख है, जिनमें अवैध परिवहन और रिफिलिंग से जुड़े प्रकरण भी शामिल हैं.

प्रशासन अब संबंधित एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना, एफआईआर और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जा सकती है. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की स्वीकृति के बाद संबंधित गैस कंपनियों को लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जा सकता है.

Next Post

एलिवेटेड रोड गर्डर गिरने के बाद 'कोर कटिंग' से क्वालिटी टेस्ट

Wed Apr 22 , 2026
ग्वालियर: खेड़ापति मंदिर के पास एलिवेटेड रोड का गर्डर गिरने के बाद अब निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद क्वालिटी जांच के लिए ‘कोर कटिंग’ का सहारा लिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मामले की उच्च स्तरीय जांच […]

You May Like