भोपाल नगर निगम ने जब्त किए ठेले और गाड़ियां, 10 झुग्गियां भी ढहाईं

भोपाल: नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई निगम को मिली शिकायत और सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के तहत की गई. इन अतिक्रमणों से शहर के प्रमुख बाजार और मुख्य चौराहों पर राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती थी. जिससे यहां पर अधिकतर यातायात प्रभावित रहता था. और लोगों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ता था. इन सभी समस्याओं को देखते हुए निगम के अतिक्रमण अमले ने शहर के ताज होटल, भारत माता चौराहा, न्यू मार्केट बेतवा अपार्टमेंट, वल्लभ भवन, लिंक रोड नं0-1,2,3, बोट क्लब, श्यामला हिल्स, रेतघाट, रविन्द्र भवन, 12 नम्बर, 1100 क्वार्टर, एमपी नगर जोन-1, एमपी नगर बोर्ड आफिस चौराहा, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन, जाटखेड़ी आरकेडीएफ कालेज, जांटखेड़ी,बागसेवनिया, प्रभात चौराहा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1 एवं 6, चांदबढ़ कपड़ा मिल, अशोका गार्डन, हमीदिया रोड, पुरानी सब्जी मण्डी, भोपाल टॉकीज, बरखेड़ी, भारत टाकीज, भोपाल गेट, गोलघर, लालघाटी, गोंडीपुरा, गांधीनगर, प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में कार्रवाई की गई. इन क्षेत्रों में भदभदा, गांधी नगर, जाटखेड़ी से 10 अवैध झुग्गियां हटाई गई एवं बांस बल्लियां, कबाड़े का सामान, मलमा हटाया. इस दौरान निगम अमले ने भारत टॉकीज से 3 चार पहिया वाहन,11 ठेले सहित भारी मात्रा में सामान जब्त किया.

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' का धमाका: फिल्म ने पार किया 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा, बनी 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Tue Jun 16 , 2026
हैदराबाद | राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के महज 13 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने अपनी ब्लॉकबस्टर रफ्तार को बरकरार रखते हुए […]

You May Like