आष्टा। वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से सागवान की लकडिय़ां परिवहन करने की सूचना प्राप्त हुई. जिसे टीम द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की. इस दौरान रामपुरा साइड से कन्नौद मार्ग पर चार दोपहिया वाहन आते दिखाई दिए जिनका पीछा कर पकड़ा गया लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल में भागने में सफल हो गए लेकिन चारों वाहन पकडऩे में आ गए. पकड़ी गई चार मोटर साइकिल एवं लकड़ी की कीमत करीबन 70 हजार रुपए के करीब बताई जा रही है. उक्त कार्यवाही में कुमेर सिंह परिक्षेत्र सहायक रोलागॉव, दीपेश राठौर, जितेंद्र ठाकुर, कैलाश वर्मा एवं सुरक्षा श्रमिकों की भूमिका रही.
चार दुपहिया वाहनों के साथ सागौन जब्त
