नपानि के 40 ऑपरेटर बेहाल, उपयंत्री पर भुगतान रोकने के आरोप

सिंगरौली : नगर निगम में कार्यरत करीब 40 कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले दो माह से वेतन के लिए भटक रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया में उपयंत्री द्वारा अड़ंगा लगाया जा रहा है, वहीं पूरे मामले में जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।कर्मचारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा।

दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम जैसे जिम्मेदार संस्थान में कर्मचारियों का वेतन समय पर क्यों नहीं दिया जा रहा, क्या प्रशासन को कर्मचारियों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। कर्मचारियों ने मांग की है कि जल्द भुगतान किया जाए। मामले को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Next Post

आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली ने दिल्ली में अपनी क्रिकेट एकेडमी का किया उद्घाटन: बचपन के कोच के साथ साझा की यादें, युवाओं को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

Wed Apr 29 , 2026
नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के प्रति सम्मान जताते हुए एक अनूठी मिसाल पेश की है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद, कोहली ने अपनी टीम के साथ अहमदाबाद […]

You May Like