अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत में गोलीबारी, सात लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को, 30 मई (वार्ता)  अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में सात लोग घायल हो गये।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम हुयी गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या नहीं। अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Next Post

जय हिंद सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस

Fri May 30 , 2025
जबलपुर: जय हिंद सभा को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कांग्रेसी सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। इसके साथ कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं की शहर में आमद भी शुरू हो गई हैं। 31 को दिग्गजों का डेरा होग। दरअसल सेना और नारी […]

You May Like

Play sound