कुंअर बाबा धाम हुजरात पुल का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव आयोजित 

ग्वालियर। श्री कुंअर बाबा धाम समिति ने हुजरात पुल स्थित श्री कुंअर बाबा धाम मंदिर पर चतुर्थ वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया। दिन मैं सुंदर कांड एवं भजन के बाद एक विशाल महाप्रसादी वितरण किया गया जिसमें पधारे 5000 भक्तों द्धारा प्रसादी का आनन्द लिया । श्री कुबेरेश्वर महादेव एवं श्री कुंअर बाबा का प्राचीन मंदिर पर भक्तों के रूप में डॉ गुलाब सिंह किरार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह,एडवोकेट जनरल राजेश शुक्ला जी, CSP मनीष यादव जी,समीक्षा गुप्ता ,प्रवीण अग्रवाल एवं कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं संतजन पहुंचे।

समिति की ओर से श्री सूबेदार सिंह, जितेंद्र सिंह , इंजी आकाश सिंह , जितेंद्र जायसवाल,हरीश सिंह,दीपक गुप्ता, रविंद्र सिंह ,पवन गुप्ता, आदि समस्त समिति द्धारा सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

Next Post

अनंत चतुर्दशी: झांकी मार्ग पर पुलिस-प्रशासन ने परखी व्यवस्थाएं

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर. अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले झांकी चल समारोह को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने झांकी मार्ग का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा […]

You May Like