देवरी में जुआफड से 4 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया तिगड्डा स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे जुआ फड़ से ₹5,610 नगद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोबाइल फोन तथा मौके पर मिले पांच दोपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4,35,610 है। पुलिस को देखकर पांच अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। थाना देवरी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरिया तिगड्डा स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने

गिरफ्तार आरोपियों कपिल चौरसिया, निवासी सुभाष वार्ड, मधुर रावत, , निवासी शास्त्री वार्ड, अनिल उर्फ अन्ना कोष्टी,, निवासी खण्डेराव वार्ड, देवरी, नगदी

– कुल ₹5,610 नगद,तीनों मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 है। पांचदोपहिया वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,50,000 है।इस प्रकार जप्त नगदी, मोबाइल फोन एवं दोपहिया वाहनों सहित कुल अनुमानित जप्ती मूल्य ₹4,35,610 है। अन्य व्यक्तियों के नाम अक्कू यादव, गोलू उर्फ बाबूलाल लोधी, विक्रम रजक, आशु चौरसिया एवं समीर खान बताए गए हैं।

 

 

Next Post

चैन स्नैचिंग के मामले में दो नाबालिग को पकड़ा

Tue Oct 13 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन स्नैचिंग के मामले मे दो विधि विवादित बालकों से प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल कुल कीमती एक लाख बीस हज़ार रूपए बरामद किया है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया श्रीमती ममता विश्वकर्मा, […]

You May Like

Play sound