चैन स्नैचिंग के मामले में दो नाबालिग को पकड़ा

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन स्नैचिंग के मामले मे दो विधि विवादित बालकों से प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल कुल कीमती एक लाख बीस हज़ार रूपए बरामद किया है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया श्रीमती ममता विश्वकर्मा, निवासी आवास कॉलोनी, खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महाकाली मंदिर के पीछे मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात आरोपियों ने उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपटकर छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो विधि विवादित बालकों को अभिरक्षा में लेकर घटना का खुलासा किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया।

 

Next Post

78 लाख के 493 गुम मोबाईल लौटाए

Tue Oct 13 , 2026
सीहोर। नवरात्रि पर्व पर पुलिस ने सैकड़ों नागरिकों को उनके गुम हुए मोबाईल फोन लौटाकर खुशियों की सौगात दी. एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में जिला सायबर सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने पिछले तीन वर्षों से गुम हुए करीब 78 लाख रुपए कीमत के 493 मोबाईल फोन […]

You May Like

Play sound