सीहोर। नवरात्रि पर्व पर पुलिस ने सैकड़ों नागरिकों को उनके गुम हुए मोबाईल फोन लौटाकर खुशियों की सौगात दी. एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में जिला सायबर सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने पिछले तीन वर्षों से गुम हुए करीब 78 लाख रुपए कीमत के 493 मोबाईल फोन खोज निकाले. अब तक बरामद इन मोबाईलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है. वर्षों से अपने मोबाईल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे फोन वापस पाकर खुशी से खिल उठे. एसपी कार्यालय में एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने 260 नागरिकों को उनके गुम मोबाईल सौंपे, जबकि 233 मोबाईल संबंधित थाना स्तर पर धारकों को लौटाए गए. अपने खोए मोबाईल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे. गुम मोबाइल खोजने में सायबर सेल प्रभारी सुशील कुमार साल्वे, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, अभिषेक चौहान, तरुण राठौर, अर्पित गुप्ता, जितेन्द्र राजपूत टीमों की भूमिका रही. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाईल गुम होने या चोरी होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
78 लाख के 493 गुम मोबाईल लौटाए
