जबलपुर: जय हिंद सभा को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कांग्रेसी सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। इसके साथ कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं की शहर में आमद भी शुरू हो गई हैं। 31 को दिग्गजों का डेरा होग।
दरअसल सेना और नारी शक्ति को लेकर भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक बयानों, ताजा हालातों को लेकर आगामी 31 मई को कांग्रेस की जबलपुर में प्रस्तावित जय हिंद सभा होने वाली है। सभा को कई दिग्गज नेता भी संबोधित करेंगे। बैठकों का दौर चलने के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली गई है। सभा शहीद स्मारक गोलबाजार में सुबह 11 बजे होगी।
इनके नाम फाइनल
सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम फाइनल नहीं हो सका है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जबलपुर आगमन प्रस्तावित है।
वरिष्ठों ने लिया जायजा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शहीद स्मारक गोलबाजार सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी सक्रियता एवं समर्पण भाव से आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए कार्य करें।
