पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 24 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 3.25 प्रतिशत लुढ़ककर 66.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 3.26 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर 69.15 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

अनिल अग्रवाल ने देश में तेल, गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर बल दिया

Tue Jun 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बीच खनन क्षेत्र के दिग्गज वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भारत से दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घरेलू तेल और गैस उत्पादन में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर […]

You May Like