जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के पास तीन लुटेरों ने चाकू अड़ाकर एमपीईबी कर्मचारी का मोबाइल लूट लिया। पुलिस के मुताबिक नवीन राव 39 वर्ष निवासी छोटे हनुमान मंदिर के पास बिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एमपीईबी में प्राईवेट नोैकरी करता है। बीती रात 10 बजे घर के सामने अपने फोन से बात करते हुये टहलते हुये शारदा मंदिर की ओर जा रहा था।
जैसे ही मंदिर के सामने रोड किनारे पहुंचा तभी बिलहरी की ओर से आ रही सफेद रंग की पल्सर जैसी मोटर सायकिल मे 3 अज्ञात लडके जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष होगी उसके सामने मोटर सायकिल अडा दिया, मोटर सायकिल एक लडका चालू कर रखे था, पीछे बैठे लडको ने चाकू अडा कर उसका मोबाईल छीन लिया एवं तेजी से भाग गये।
