सीधी रेलवे स्टेशन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद

सीधी। जिला मुख्यालय सीधी के निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आज दोपहर सांसद डॉ.राजेश मिश्रा पहुंचे। मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारी से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। रेलवे स्टेशन का कार्य जुलाई महीने में पूरा होना है।

सीधी में अब रेल आने की बहुप्रतीक्षित रेलवे परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने सीधी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी सुबोध शुक्ला सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। सांसद डॉ.मिश्रा ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष अंतिम चरण के कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। परियोजना को जुलाई के आखिर सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डॉ.मिश्रा ने कहा कि सीधी जिले के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने वाला है। उन्होंने इस परियोजना को केवल एक यातायात सुविधा नहीं बल्कि जिले के विकासए रोजगार सृजन और नई संभावनाओं का द्वार बताया। उनके अनुसार रेलवे कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी गति मिलेगी।

सांसद ने इस परियोजना को जनता की उम्मीदों और संघर्षों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि सीधी से पहली रेल यात्रा जिले के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि पूरे क्षेत्र के लोग लंबे समय से ट्रेन सेवा का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह सपना जल्द ही हकीकत में बदलेगा। सीधी रेलवे स्टेशन का तेजी से हो रहा निर्माण कार्य जिले के विकास की नई दिशा तय कर रहा है। अब सभी की निगाहें उस दिन पर टिकी हैं, जब सीधी में पहली बार रेल सेवा शुरू होगी।

जून महीने में चुरहट तक होगा ट्रेन का ट्रायल

रेलवे द्वारा सीधी जिले में रामपुर नैकिन स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अब रामपुर नैकिन से चुरहट तक जून 2026 में चुरहट रेलवे स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल शुरू करने की जोर.शोर से तैयारी चल रही है। दरअसल चुरहट तक ट्रेन का ट्रायल पूर्ण न होने के पीछे रेलवे ट्रैक में नवीन रेल पैनल का बिछाना नहीं है। अब रेलवे द्वारा रामपुर नैकिन से चुरहट तक पुरानी रेल पटरियां जो बिछाई गई हैं इसके स्थान पर अब 20 रेल पैनल बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। 6 किमी. की लंबाई में रेल पैनल बिछाने का काम हो चुका है। रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन से चुरहट रेलवे स्टेशन के बीच 22 किमी. के रेल खंड में अब 14 किमी. में ही 20 रेल पैनल बिछाने का कार्य किया जाना शेष है।

Next Post

पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास जेसीबी चालक सहित पांच पर केस, तीन गिरफ्तार

Tue May 5 , 2026
खंडवा। जिले के जावर सर्किल अंतर्गत ग्राम भकराडा में मुरम के अवैध उत्खनन के दौरान सरकारी कार्रवाई पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को गश्त के दौरान हल्का पटवारी मयंक फुलेरिया को भकराडा में शासकीय भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली। मौके […]

You May Like

मनोरंजन