वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपति की मौत

रेहटी/ सलकनपुर। देलावाड़ी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा देलावाड़ी के पास सेमरी गौ शाला के नजदीक हुआ है.

नव दंपति मृतकों की पहचान आशुतोष दीक्षित पिता गोपाल दीक्षित उम्र 29 वर्ष एवं उनकी पत्नी ज्योति ठाकुर दीक्षित उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी चाचौड़ा थाना जिला गुना के रहने वाले थे जो फिलहाल भारतीय निकेतन भोपाल मैं निवासरत थे. नव दंपति सुबह देवी दर्शन कर दोपहर में भोपाल लौट रहे थे.

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि भोपाल निवासी आशुतोष दीक्षित अपनी पत्नी ज्योति ठाकुर के साथ एक्टिवा से जा रहे थे. एक्टिवा उनकी पत्नी चला रही थी. इसी दौरान ग्राम सेमरी गौशाला के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. दोपहर में हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया. भोपाल के रहने वाले इस दंपती की अचानक मौत की खबर से उनके गृह क्षेत्र में शोक व्याप्त है. पुलिस आसपास के ढाबों और चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा सके.

 

 

 

 

Next Post

भड़काऊ बयानबाजी करने वालों को करें गिरफ्तार

Sat May 16 , 2026
सीहोर। राजधानी में सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रवादी संगठनों के विरुद्ध भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाही करने की मांग की गई है. विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर अरविंद परमार को मुख्यमंत्री […]

You May Like