भड़काऊ बयानबाजी करने वालों को करें गिरफ्तार

सीहोर। राजधानी में सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रवादी संगठनों के विरुद्ध भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाही करने की मांग की गई है.

विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर अरविंद परमार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन दिया है.

जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि भोपाल में तथाकथित लव जिहादी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हिन्दू युवती के साथ होटल से पकड़ा कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था. लव जिहादी आरोपी के बचाव में एआईएमआई प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के विरुद्ध मुदाबार्द के नारे लगाए और बजरंग दल आरएसएस जैसे संगठनों पर गलत टिप्पणी की. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिस कारण सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका उत्पन्न हो गई है. स्वार्थ एवं राजनीतिक लाभ के लिए आम जनता को बहाकाकर प्रदेश और शहर का शांतिपूर्ण वातावरण बिगाडऩे एवं कानून व्यवस्या को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्रदर्शन में प्रांत सचिव प्रकाश परमार, जिला उपाध्याय ह्रदेश नवीन राठौर, राजेश मेवाड़ा, जिला महामंत्री मदन राजपूत, रामकृष्ण शर्मा, अरुण राठौर, रामभरोस जाट, नवीन राठौर, नानू मालवीय, अजय राठौर, राहुल राठौर, दिनेश नायक,, प्रकाश, अजय सिंह, नारायण मेवाड़ा, शशिकांत वर्मा, संस्कार राठौर, विनय पालीवाल, नरेश तिवारी आदि उपस्थित थे.

 

 

Next Post

सीएमएचओ ने किया टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण

Sat May 16 , 2026
सीहोर। सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने ग्राम मोगराराम एवं गुड़भेला में आयोजित टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारियों ने अलग-अलग केंद्रों पर […]

You May Like