सतना: कफ सिरप का अवैध कारोबार करने के मामले में फरार आरोपी ने अदालत के सामने सरेंडर किया है। जिसे रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ करते हुए उसके घर की तलाशी ली तो कफ सिरप की खाली शीशी मिलीं। आवश्यक साक्ष्य जब्ती के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
मैहर पुलिस के अनुसार, करीब ढाई महीने से फरार चल रहे थाना ताला क्षेत्र के नशीली कफ सिरप के कुख्यात तस्कर रजनीश उर्फ सज्जन सिंह पिता रामायण प्रताप सिंह (41) निवासी ग्राम करौंदी थाना ताला ने विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट सतना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसे थाना ताला पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर कोरेक्स की 21 खाली शीशियां बरामद हुईं।
