सीहोर। सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने ग्राम मोगराराम एवं गुड़भेला में आयोजित टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारियों ने अलग-अलग केंद्रों पर जाकर शिविरों का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं परशिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है.
सीएमएचओ ने किया टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण
