श्रीलंका में भारी बारिश का अनुमान, मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह

कोलंबो, 08 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका मौसम विभाग ने गुरुवार को समुद्र में मौजूद मछुआरों को तुरंत वापस लौटने या सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने का आग्रह किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक ‘गहरा दबाव’ शुक्रवार को देश को प्रभावित कर सकता है जिससे भारी भारिश की चेतावनी दी गयी है।

विभाग ने मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल आए चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित हुए कई जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए तैयार रहने को कहा है।

इस बीच, सिंचाई विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि देश में भारी बारिश होती है, तो नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

 

 

Next Post

शोधकर्ताओं ने दिल के दौरे, स्ट्रोक के लिये मकड़ी के जहर से बनी दवा का परीक्षण किया शुरू

Thu Jan 8 , 2026
सिडनी, 08 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियों में से एक के जहर से तैयार दवा का दिल के दौरे और स्ट्रोक मरीजों पर नैदानिक परीक्षण शुरू किया है। शोधकर्ताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड (यूक्यू) के एक बयान के […]

You May Like