एक परिवार को दो से अधिक हथियार नहीं’, आर्म्स लाइसेंस मामले में एमपी हाइकोर्ट का बड़ा फैसला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने घर में हथियार रखने और इसके लाइसेंस को लेकर दायर मामले में कहा है कि दो हथियार वाले परिवार को तीसरा शस्त्र लाइसेंस नहीं मिलेगा. कोर्ट ने कहा है कि बंदूक रखना मालिक का अधिकार नहीं है. कोर्ट ने इसके पीछे तर्क दिया है कि लाइसेंस का दुरुपयोग होने से रोकना पड़ेगा. इसके लिए ये फैसला बहुत जरूरी है.

हाईकोर्ट ने कहा कि हथियार लाइसेंस का दुरुपयोग रोकना आवश्यक है. इसके लिए नए कानून लगाने जरूरी है. इसलिए लाइसेंस रखने को लेकर कोर्ट ने कहा है कि एक परिवार में दो से अधिक लाइसेंस नहीं रखे जा सकते हैं.

*एमपी में सबसे ज्यादा चंबल में लाइसेंस*

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल अंचल में ही बंदूक, रिवाल्वर और पिस्टल के लाइसेंस हैं. इसके अलावा, अंचल में कई ऐसे मामले हैं, जिनमें एक परिवार के सभी सदस्य लाइसेंसी बंदूके रखते हैं.

Next Post

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने एशिया कप के तहत 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच को लोगों की भावना के खिलाफ बताते हुए इसे रद्द करने की मांग वाली एक याचिका पर शीघ्र सुनवाई के अनुरोध को गुरुवार को ठुकरा दिया। न्यायमूर्ति […]

You May Like