जेन ज़ी की आवाज को पहचान देता है ‘ये फितूर तेरा’ : ईशान धवन

मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के आगामी शो ‘ये फितूर तेरा’ में अभिनेता ईशान धवन ने कहा है कि आज की जेन ज़ी पीढ़ी को अक्सर गलत समझ लिया जाता है, जबकि यह पीढ़ी सिर्फ अपनी बात रखने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है।ईशान ने कहा कि वर्तमान दौर में युवा खुलकर अपनी राय रखते हैं, सवाल करते हैं और पुरानी सोच को चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी अलग सोच रखने वालों को कई बार ‘बागी’ या ‘मुश्किल’ कह दिया जाता है,

जबकि जरूरत उन्हें समझने की है। शो में जीत का किरदार निभा रहे ईशान धवन ने कहा, “जीत ऐसा किरदार है, जो दूसरों की मंजूरी के लिए खुद को नहीं बदलता। वह भावुक है, उसमें कमियां हैं, लेकिन वह अपनी राह पर चलता है। यही उसकी सच्चाई है।”उन्होंने कहा कि आज के दर्शक ऐसे किरदारों से ज्यादा जुड़ते हैं, जो पूरी तरह परफेक्ट होने के बजाय वास्तविक और ईमानदार होते हैं। ‘ये फितूर तेरा’ ऐसे ही युवाओं की कहानी है, जो अपनी आवाज और पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। ‘ये फितूर तेरा’ का प्रसारण 05 अगस्त से हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर होगा। इसे जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।

.....

Next Post

असम से भूटान को पूरबी आइसक्रीम की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप का निर्यात

Wed Jul 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) असम के डेयरी उद्योग द्वारा तैयार 5,627 लीटर आइसक्रीम की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप भूटान को निर्यात की गयी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए निर्यात की नयी संभावना बताया है। बुधवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय […]

You May Like