गणतंत्र दिवस पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएँ

ग्वालियर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी सिंह ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति निष्ठावान रहते हुए पुलिस बल समाज की सेवा और कानून-व्यवस्था के संरक्षण के लिए निरंतर समर्पित है।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय रोविन जैन, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार सहित कार्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के वातावरण में हुआ।

Next Post

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 35 से ज्यादा स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलन

Mon Jan 26 , 2026
ग्वालियर: शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए 35 से अधिक स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पंच परिवर्तन-सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व बोध, नागरिक कर्तव्य एवं कुटुंब प्रबोधन को यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन […]

You May Like