दिल्ली में मप्र कांग्रेस की अहम बैठक: बूथ स्तर तक संगठन को धार देने की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बैठक कर प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य मीनाक्षी नटराजन तथा वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में यह भी कहा गया कि पूरा मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है और इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा।

Next Post

नदी तट के पास मिला 500 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर। जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहपुरा तहसील के ग्राम भड़पुरा में करीब 500 घनमीटर बजरी (रेत) को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें राजस्व और खनिज […]

You May Like