कार ने 6 साल के बच्चे को कुचला, पैर फ्रैक्चर

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र की शांति निकेतन कॉलोनी में मंगलवार को 6 साल के बच्चे आयुष रावत के ऊपर कार चढ़ने का खौफनाक हादसा हुआ, जिसमें उसका पैर फ्रैख्र हो गया. यह घटना कॉलोनी के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दो बच्चे खेल रहे थे, तभी ग्रे कलर की कार पीछे से आई और एक बच्चे को चपेट में ले लिया. कार का अगला पहिया बच्चे के पैरों के ऊपर से और पिछला पहिया उसके शरीर के ऊपर से गुजरता है.

कार निकलने के बाद बच्चा खुद उठने की कोशिश करता नजर आया.थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि कार संजय अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है और इसे उनका ड्राइवर दीपक पिता प्रहलाद चौहान उम्र 27 साल चला रहा था. हादसे के बाद संजय अग्रवाल खुद बच्चे को लेकर बॉम्बे अस्पताल पहुंचे और अपने ड्राइवर को थाने भेजकर एफआईआर दर्ज करवाई. आयुष रावत के पिता अजय पेशे से मजदूर हैं और परिवार कॉलोनी में ही रहता है. बॉम्बे अस्पताल में भर्ती आयुष की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ड्राइवर समेत जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. 23 वर्षीय आरोपी समीर उर्फ तगड़ा निवासी ममता कॉलोनी खजराना, जो टाइल्स का काम करता है और सातवीं तक पढ़ा लिखा है, नशे की लत […]

You May Like