इंदौर:दुनिया में मछली उत्पादन में भारत का स्थान दूसरा है और इसका विश्व मत्स्य उत्पादन में 8% योगदान है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि मछली उत्पादन मुनाफे का व्यवसाय है और इसके लिए उत्पादकों को तकनीकी जानकारी, अच्छा बीज और प्रशिक्षण की जरूरत है. ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इनलैंड फिशरीज मीट में विभिन्न राज्यों के मंत्री व प्रतिनिधि शामिल हुए.
केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन ने बेहतर सुविधाएं देने पर बल दिया. कार्यक्रम में मछली उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई.केन्द्रीय पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि यदि हमें कृषि के क्षेत्र में किसानों की आय दुगुनी करना है तो हमें मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन को बढ़ावा देना होगा. मध्यप्रदेश के मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयासरत है. इसके लिये अनेक कारगर प्रयास किये जा रहे हैं.
