महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: राह चलते महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को लसूडिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर दो अलग-अलग घटनाओं में लूटी गई करीब दो लाख रुपए मूल्य की दो सोने की चेन और अपराध में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. पुलिस ने लूटी हुई चेन बेचने और खरीदने वालों को भी आरोपी बनाया है.

पुलिस ने 26 वर्षीय विकास बारोठ निवासी सादलपुर हाल गौरी नगर, इंदौर को स्कीम 136 चौराहे से गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से एक सोने की चेन बरामद की. वहीं दूसरी सूचना पर 25 वर्षीय राजेन्द्र मन्सोरे निवासी बाणगंगा को निरंजनपुर मंडी से गिरफ्तार कर लूटी गई दूसरी चेन और वारदात में उपयोग की गई होंडा लीवो बाइक जब्त की गई. वहीं पुलिस ने विकास और राजेन्द्र द्वारा लूटी गई चेन को 21 वर्षीय बलराम गहलोत और 27 वर्षीय धीरज चौहान को बेचा दिया था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर धीरज से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है.

Next Post

मामूली विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला

Sat Jun 14 , 2025
इछावर. मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर हंसिए से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार मगरटोला ब्रिजिशनगर निवासी बब्लू बारेला द्वारा अपनी पत्नी तथा बेटे राजेश बारेला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से प्राण घातक चोट पहुंचाई. इस हमले में गंभीर […]

You May Like